नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में भले ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हो। लेकिन जोधपुर में बुधवार को इस बिल का जोरदार समर्थन देखने को मिला। शहर में बड़ी संख्या में रहने वाले पाक विस्थापितों ने रैली आयोजित कर इस बिल का समर्थन किया।
पाक विस्थापितों के संगठन सीमान्त लोक संगठन के बैनर तले सैकड़ों महिलाएं और पुरुष दोपहर को नई सड़क चौराहे के पास एकत्र हुए। इन सभी ने हाथों में इस बिल के समर्थन में तख्तियां थाम रखी थी। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि इस बिल की वजह से उन्हें इस देश में नागरिकता मिलेगी। ऐसे में इस बिल का विरोध हमारी समझ से परे है।
कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में बहुत प्रताड़ना झेली है। इसके बाद वे यहां आने को मजबूर हुए, लेकिन यहां भी हमें नागरिकता हासिल करने के लिए बरसों तक भटकना पड़ता रहा। अब मोदी सरकार की पहल पर हम जैसे लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने की राह खुली है।

ऐसे में हम लोग इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। बाद में केन्द्र सरकार व इस बिल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सभी लोग एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिल के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।
दरअसल, जोधपुर में बड़ी संख्या में पाक विस्थापित निवास करते हैं। बरसों से यहां रहने वाले अधिकांश लोग लॉग टर्म वीजा पर यहां रह रहे हैं। एक निश्चित अवधि के बाद इनको अपने वीजा की अवधि बढ़वानी पड़ती है। करीब 20 हजार से अधिक पाक विस्थापित नागरिकता हासिल करने की कतार में है।
hello guos 9128738519