अमेरिका के राष्ट्रपति का भारत दौरा खत्म हो चुका है। उनका दौरा 24 और 25 फरवरी को था जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। भारत सरकार ने उनके स्वागत के लिए नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम भी आयोजित किया था और इसके बाद वो आगरा के ताजमहल और दिल्ली भी गए थे। 25 फरवरी को वो वापस अमेरिका लौट गए थे। अब अमेरिका पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने ट्विटर पर ये बयान दिया है।
ताजमहल को देखा, समझौते भी किए
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे थे। वो पहले अहमदाबाद गए थे जहां पीएम मोदी उनको साबरमती आश्रम ले गए थे। इसके बाद उनका मोटेरा स्टेडियम में भाषण हुआ जिसमें उन्होंने भारत की तारीफ की।

इसके बाद वो आगरा आए और ताजमहल को निहारा। यहां एक घंटे रुकने के बाद वो दिल्ली चले गए और 25 फरवरी को उन्होंने भारत के समझौते भी किए।
अमेरिका पहुंचते ही आया ये बयान
25 फरवरी को रात के समय वो परिवार के साथ अमेरिका रवाना हो गए थे। करीब 8 हजार किमी दूरी तय करने के बाद वो भारतीय समय के अनुसारत शाम को अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचते ही उनका बयान भी सामने आ गया। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि मैंने अभी लैंड किया है। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत महान है और ये यात्रा बेहद सफल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि अब सीधे व्हाइट हाउस जा रहा हूं और वहां पर कई बैठकों में हिस्सा लेना है।
दोस्तो डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत के नजरिए से सफल मानी जाएगी या नहीं, क्या आप मुझे कमेंट में अपने विचार बताने का कष्ट करेंगे। इस न्यूज को शेयर जरूर करें और ऐसी ही न्यूज के लिए आप मुझे फॉलो भी कर सकते हैं।