जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार को हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली समेत देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित की है। इसमें चार लोग शामिल हैं। समिति की आज कांग्रेस कार्यालय में बैठक होने वाली है। उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी है। वहीं जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार जनवरी को सर्वर रूम में तोड़फोड़ के आरोप में इनपर केस हुआ है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी।
जेएनयू हिंसा में शामिल लोगों पहचान ऐसे करेगी पुलिस
समाचार एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस वीडियो फुटेज और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से जेएनयू हिंसा में शामिल लोगों पहचान कर रही है।
जेएनयू हिंसा मुद्दे पर कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित की
जेएनयू हिंसा मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमिटी गठित की है। इसमें चार लोग शामिल हैं। समिति की आज कांग्रेस कार्यालय में बैठक होने वाली है। उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी है।
