दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 80 हजार 946 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 75 लाख 9 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 68 हजार 453 की मौत हो चुकी है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने महामारी के कारण बेरोजगार हुए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के 3 लाख 80 हजार छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। इसके तहत हर व्यापारी को 7500 शेकेल्स (करीब 1 लाख 63 हजार रु.) दिए जाएंगे। यह उन्हें लौटाने नहीं होंगे।
उधर, ईरान ने देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शादी और जनाजे में ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ईरान ने अप्रैल से ही लॉकडाउन में राहत देनी शुरू कर दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 33,57,130 | 1,37,418 | 14,90,702 |
ब्राजील | 18,40,812 | 71,492 | 12,13,512 |
भारत | 8,50,358 | 22,687 | 5,36,231 |
रूस | 7,20,547 | 11,205 | 4,97,446 |
पेरू | 3,22,710 | 11,682 | 2,14,152 |
स्पेन | 3,00,988 | 28,403 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,09,274 | 6,781 | 2,78,053 |
ब्रिटेन | 2,88,953 | 44,798 | उपलब्ध नहीं |
मैक्सिको | 2,89,174 | 34,191 | 1,77,097 |
ईरान | 2,55,117 | 12,635 | 2,17,666 |
tadalafil online 20 tadalafil 40
tadalafil pills