- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 9-9 रैलियां कीं; इनमें से दो जिलों में मोदी-शाह दोनों ने 1-1 रैली की
- मोदी ने रैलियों से 27 और शाह ने 33 सीटों को कवर किया; इनमें से 12 सीटें ऐसी थीं जिन्हें दोनों ने कवर किया
- इन 60 सीटों में से 2014 के चुनाव में भाजपा ने 29 सीटें जीती थीं, इस बार 20 सीटों पर आगे चल रही
- राहुल-प्रियंका ने 6 रैलियां कर 24 सीटें कवर कीं, इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस आगे; पिछली बार से 4 ज्यादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 18 रैलियां कीं। दोनों ने 9-9 रैलियों के जरिए 81 में से 60 सीटों को कवर किया। इनमें से 40 सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका ने गांधी ने मोदी-शाह की तुलना में तीन गुना कम यानी 6 रैलियां कर 24 सीटें कवर की थीं। इनमें से 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
नरेंद्र मोदी की रैलियां
कहां रैली | कितनी सीटों पर असर | 2019 में कितनी सीटों पर आगे? | 2014 में भाजपा ने जीती थी |
गुमला | सिसई, गुमला, विशुनपुर | 0 | 2 |
डालटनगंज | पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद | 4 | 3 |
खूंटी | खूंटी, तोरपा | 2 | 1 |
बरही | बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग | 1 | 1 |
बोकारो | चंदनकियारी, बोकारो, गोमिया, बेरमो | 1 | 2 |
दुमका | दुमका, जामा, जरमुंडी, शिकारीपाड़ा | 1 | 1 |
बरहेट | राजमहल, बोरिया, बरहेट | 1 | 2 |
अमित शाह की रैलियां

कहां रैली | कितनी सीटों पर असर | 2019 में कितनी सीटों पर आगे? | 2014 में भाजपा ने जीती थी |
मनिका | मनिका, लातेहार | 0 | 1 |
लोहरदगा | लोहरदगा | 0 | 0 |
चक्रधरपुर | चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर | 0 | 0 |
गिरिडीह | राजधनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी | 3 | 4 |
देवघर | मधुपुर, सारठ, देवघर | 1 | 2 |
चतरा | चतरा, सिमरिया | 0 | 1 |
गढ़वा | गढ़वा, भवनाथपुर | 1 | 1 |
दो जिलों में मोदी और शाह, दोनों ने एक-एक रैली की
कहां रैली | कितनी सीटों पर असर | 2019 में कितनी सीटों पर आगे? | 2014 में भाजपा ने जीती थी |
पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर पूर्वी, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पश्चिमी | 1 | 4 |
धनबाद | सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा | 4 | 4 |
राहुल गांधी की रैलियां
कहां रैली | कितनी सीटों पर असर | 2019 में कितनी सीटों पर आगे? | 2014 में कांग्रेस ने जीती थी |
सिमडेगा | सिमडेगा, कोलेबिरा | 2 | 0 |
बड़कागांव | बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग | 3 | 2 |
बीआईटी मेसरा | मांडर, तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके | 1 | 0 |
राजमहल | राजमहल, बोरिया, बरहेट | 0 | 0 |
महगामा | पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा | 0 | 0 |
प्रियंका गांधी की रैली
कहां रैली | कितनी सीटों पर असर | 2019 में कितनी सीटों पर आगे? | 2014 में कांग्रेस ने जीती थी |
पाकुड़ | पाकुड़, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा | 1 | 1 |