भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया। उसने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम किया। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। इसके जबाव में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए। रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद | क्या हुआ |
19.1 | रॉस टेलर ने छक्का मारा |
19.2 | टेलर ने 1 रन लिया |
19.3 | शमी ने विलियम्सन को आउट किया |
19.4 | कोई रन नहीं |
19.5 | शिफर्ट ने 1 रन लिया |
19.6 | शमी ने टेलर को आउट किया |
भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | केन विलियम्सन ने 1 रन लिया |
2 | मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया |
3 | विलियम्सन ने छक्का लगाया |
4 | विलियम्सन ने चौका लगाया |
5 | बाई में 1 रन |
6 | गुप्टिल ने चौका लगाया |
न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | रोहित ने 2 रन लिए |
2 | रोहित ने 1 रन लिया |
3 | राहुल ने चौका लगाया |
4 | राहुल ने 1 रन लिया |
5 | रोहित ने छक्का लगाया |
6 | रोहित ने छक्का लगाया |
गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की
मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल ने आउट किया। मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।
कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।
रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया
रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।
रोहित ने तीसरी बार 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया
गेंद | किसके खिलाफ | मैदान | साल |
22 | वेस्टइंडीज | लाउडरहिल | 2016 |
23 | बांग्लादेश | राजकोट | 2019 |
23 | वेस्टइंडीज | मुंबई | 2019 |
23 | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 2020 |




Milestone Alert – Rohit Sharma now has 10K international runs as an opener
HITMAN on the go
10.9 हज़ार1:05 pm – 29 जन॰ 2020Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता1,287 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
तीसरे नंबर पर शिवम दुबे फ्लॉप
इससे पहले लोकेश राहुल 27 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हुए। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे 3 रन पर पवेलियन लौटे। उन्हें कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दुबे को बेनेट ने पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए।