- निफ्टी 470 पॉइंट लुढ़का; यूरोप पर अमेरिकी प्रतिबंध से डाउ जोंस भी 1464 अंक गिरा.
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरावट के साथ 34,003.58 अंक पर; निफ्टी 9,990.95 अंक पर कारोबार कर रहा.
- अमेरिकी डाउ जोंस की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, 28 फरवरी को इसमें 1190 अंक की गिरावट आई थी.
कोरोनावायरस और अमेरिका के साथ दुनियाभर के शेयरों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस में एक बार फिर रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली तो नैस्डेक, एफटीएसई, कोस्पी, निक्केई समेत सभी प्रमुख सूचकांक भी नीचे आए। गुरुवार को बीएसई का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 1821.27 अंकों की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 34,003.58 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 470 अंकों की गिरावट के साथ 9,990.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी के टॉप लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 17.71% |
टाटा मोटर्स | 11.17% |
ओएनजीसी | 9.27% |
वेदांता | 8.70% |
अदाणी पोर्ट्स | 8.18% |
डाउ जोंस 1,464 अंक गिरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके को छोड़कर बाकी यूरोपीय देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जाेंस के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190.95 अंक गिरा था।

अमेरिका में कोरोनावायरस के 1200 मामले
अब तक दुनियाभर में 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 12000 मामले सामने आ चुके हैं।
tadalafil pills generic tadalafil united states
tadalafil generic
tadalafil max dose: http://tadalafilonline20.com/ tadalafil generic