चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। आज गुरु पूर्णिमा भी है और चंद्र ग्रहण भी। यह चंद्र ग्रहण साल का तीसरा चंद्र ग्रहण है। पिछले महीने भी इसी तरह का चंद्र ग्रहण लगा था। उपछाया चंद्र ग्रहण होने से इसका सूतक काल नहीं मान्य होगा। ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो जाएगा और 2 घंटे 25 मिनट तक रहने के बाद करीब 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।
