- पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं, भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी
- 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी, 7 फरवरी को मतदान हुआ, 10 फरवरी को नतीजे आए थे
चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजा आएगा। इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। 2015 में चुनाव आयोग ने 12 जनवरी को दिल्ली चुनाव की घोषणा की थी, 7 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 फरवरी को नतीजे आए थे।
क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
- मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 58 सामान्य और 12 आरक्षित हैं। 1 करोड़ 46 लाख 92 हजार 136 वोटर है।
- ‘‘दिल्ली में 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। 13 हजार 757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव में 90 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं।’’
दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

सीटें | 70 |
नोटिफिकेशन | 14 जनवरी |
नामांकन की आखिरी तारीख | 21 जनवरी |
स्क्रूटनी | 22 जनवरी |
नाम वापसी आखिरी तारीख | 24 जनवरी |
मतदान की तारीख | 8 फरवरी |
नतीजा | 11 फरवरी |
वोटर | 1.46 करोड़ |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
आप | 67 | 54.30% |
भाजपा | 3 | 32.10% |
कांग्रेस | 0 | 9.60% |
कुल वोटर : 1,33,13,295
वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)
दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)
पार्टी | सीट | वोट शेयर |
भाजपा | 7 | 56.50% |
आप | 0 | 18.10% |
कांग्रेस | 0 | 22.50% |
कुल वोटर : 1,43,16,453
वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)