जीवन जीने के लिये भोजन आवश्यक है लेकिन हमारे आस पास ऐसे कई असहाय लोग होते है जो अपना एक वक्त का भोजन भी हासिल नही कर पाते है। हम में से ऐसे कई लोग है जो गरीबो और असहाय लोगो की मदद भी करना चाहते है लेकिन समय और परिस्थियो के कारण हम ऐसा नही कर पाते। मगर समाज में अभी भी ऐसे कई लोग है जो परिस्थितियों के लड़कर जरुरतमंदो की मदद करते है। अगर हम खुद मदद नही कर पा रहे है तो हम ऐसे लोगो या संस्था का साथ दे सकते है जो मानवीय व धार्मिक सेवा कर रहे है।

उज्जैन में एक ऐसी ही संस्था है सुयश सामाजिक मानवीय एवम् धार्मिक सेवा संस्था जो निराश्रित बुजुर्गो, गरीबो और जरुरतमंदों को विगतवर्षो से प्रतिदिन नि:शुल्क आहार वाहन द्वारा भोजन वितरण करने का प्रयास कर रही है। मात्र 10/- रूपये प्रतिदिन देकर कई इच्छुक व्यक्तियों ने इस संस्था से जुडकर जरुरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया है।

हर इन्सान को भूख तो लगती ही है मगर निराश्रित और गरीब लोग अपना पेट भरने में असमर्थ होते है। आप भी इस संस्था से जुडकर गरीबो और निराश्रित लोगो तक भोजन पहुचाकर पुण्य कमाने का सौभाग्य पा सकते है और अपने मित्रो को भी प्रेरित कर सकते है। आप भी अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगाठ, प्रियजनों की पुण्यतिथि के अवसर पर सुयश सेवा संस्था से कांटेक्ट कर गरीब बुजुर्गो और बच्चो को ताजा भोजन प्रदान कराने में मदद कर सकते है। आप एक या एक से अधिक दिनों के लिये भी ये सेवा प्रदान कर सकते है। इसके अलावा आप संस्था को जरूरत का किराना सामान भी दे सकते है जिसका उपयोग करके संस्था द्वारा निराश्रित, गरीबो व जरुरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।


आप अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगाठ आदि की दिनांक इस मोबाइल नंबर पर मेसेज करके संस्था में रजिस्टर करवा सकते है :- 8839816815। आप पैसे सीधे सुयश सेवा संस्थान के बैंक अकाउंट में भी डाल सकते है।
a/c no। :- 725101000016
ifsc code :- icic000300