देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मौतों का यह आंकड़ा 242 पहुंच गया। इंदौर में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही शहर में मौत का आंकड़ा 26 हो गया है। वहीं गुजरात में भी 24 घंटे के अंदर तीन मरीजों की जान जा चुकी है। यहां कोरोना के चलते अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। असम में पहली मौत दर्ज की गई। उधर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और गुंटूर में भी दो पॉजिटिव लोगों की जान चली। इसके पहले गुरुवार को 34 मौतें हुईं थीं।
आज यहां हुई मौतें
मध्य प्रदेश : कोरोना संक्रमण के कारण इंदौर में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार जो मामले सामने आए उनमें सत्यदेव नगर निवासी 52 वर्षीय पुरुष का एमवाय अस्पताल में तीन दिन से इलाज चल रहा था। 8 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, पिंजारा बाखल निवासी 65 वर्षीय पुरुष की 7 अप्रैल को मौत हो गई थी। उनकी 9 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी प्रकार 70 वर्षीय जूना रिसाला निवासी की रिपोर्ट 9 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी और इसी दिन उन्होंने दम तोड़ दिया था। अब तक जिले में 26 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रदेश में 36 मौतें हो चुकी हैं।
असम : राज्य में पहली मौत दर्ज की गई। यहां 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया

यह तस्वीर 9 मार्च की है। जालंधर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार मेडिकल टीम और नगर निगम के कर्मचारियों ने किया। अंतिम यात्रा में मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 98 |
मध्यप्रदेश | 36 |
गुजरात | 19 |
तेलंगाना | 12 |
तमिलनाडु | 8 |
दिल्ली | 12 |
पंजाब | 11 |
राजस्थान | 08 |
पश्चिम बंगाल | 07 |
आंध्र प्रदेश | 06 |
कर्नाटक | 05 |
उत्तर प्रदेश | 04 |
जम्मू-कश्मीर | 04 |
हरियाणा | 03 |
हिमाचल | 02 |
केरल | 02 |
बिहार | 01 |
चंडीगढ़ | 01 |
असम | 01 |
झारखंड | 01 |
ओडिशा | 01 |
कुल | 242 |